मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

श्रवण कुमार:- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज महासप्तमी के अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा, श्री दुर्गा पूजा समिति राजा बाजार (महावीर स्थान, पिलर नंबर- 60), श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति शेखपुरा (पिलर नंबर- 80) एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की।, मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
