Skip to content
Monday, 24 August 2026
Breaking
Blog

बिहार पेंशन दिवस पर सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में राशि का किया हस्तांतरण

By August 11, 2026 1 min read No Comments

रिपोर्ट श्रवण कुमार

सीएम सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से प्रति व्यक्ति 1100 रूपये की दर से कुल 1157 करोड़ 72 लाख रूपये की राशि का हस्तांतरण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के डीएम एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुये थे।

इस अवसर पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज राज्य के 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1157 करोड़ 72 लाख रूपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। पेंशन दिवस के इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी और पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिये राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये की गयी। हमलोगों की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में प्रत्येक महीने की 10 तारीख को राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी। यह सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की सरकार गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से होता रहे ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 1 करोड़ 70 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इसके लिये 23 हजार करोड़ रूपये की सब्सिडी राज्य सरकार की तरफ से खर्च की जा रही है। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।

PurbaNews

View all posts »
« Previous Hello world!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *